भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीट ट्वीटर वार जारी है। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर कमलनाथ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउट सोर्सिंग पर सवाल उठाए है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने कर्मचारी विरोध की सारी हदें पार कर दी हैं।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे पहली सीढ़ी हैं। योग्य नौजवानों को भी सम्मानजनक वेतन पर काम करने का मौका मिलता है। जिन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाता। चतुर्थ श्रेणी के सारे काम आउटसोर्स कर दिए जाएंगे। नियमित रोजगार का बड़ा क्षेत्र हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाएगा। आउटसोर्सिंग में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को भर सकती है। याग्य नौजवानों के साथ बेईमानी कर सकती है। शिवराज जी आपको मनमानी करने का कोई अधिकार नहीं है।