जर्जर टंकी गिराते समय पैर फिसलने से घायल हुआ मजदूर, ठेकेदार का घेराव

भोपाल। राजधानी के जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 78 में एक जर्जर ओवरहेड टैंक को गिराते समय हादसा हो गया। दरअसल टंकी को गिराते सतय वहां काम कर रहे एक मजदूर का पैर फिसल गया, जिससे वह घायल हो गया।

जब इस घटना की जानकारी स्थानीय रहवासियों का लगी तो उन्होंने ठेकेदार का घेराव कर दिया। हालांकि बाद में नगर निगम अधिकारियों के द्वारा समझााइश देने के बात स्थानीय रहवासी वापस चले गए।

बता दें कि शुक्रवार दोपहर एक से दो बजे के बीच करोंद के पास स्थित नटखट चौराहे वाली कालोनी में एक मजदूर जर्जर टैंक को गिराने के लिए हथौड़ा चला रहा था। इतने में छज्जे का एक हिस्सा सहित मजदूर नीचे गिर गया। जिससे उसके शरी और सिर में गंभी चोटें आई हैं।

इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि इस घटना के बाद निगम अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आज से इस जर्जर टंकी को गिराते समय जाली लगाकर काम किया जाएगा। ताकि इसे तोड़ते समय जर्जर टंकी की सीमेंट-कांक्रीट आसपास के घरों तक उछल कर ना पहुंचे। इधर स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है, लेकिन निगम अधिकारियों द्वारा अब सुरक्षा के सारे इंतजाम के साथ ठेकेदार को काम करने के निर्देश दिए गए है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |