अनिश्चितकालीन हड़ताल पर संयुक्त बिहान की महिलाएं, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहीं आंदोलन

जांजगीर चांपा/बिलाईगढ़। प्रदेश में अब बिहान योजना की महिलाएं भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। शुक्रवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत काम करने वाली महिलाओं ने वेतन बढ़ाने व नियमितीकरण की मांग को शहर में रैली निकाल कर भूपेश सरका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती दिखी।

महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत कई महिलाएं बैंक मित्र, पशु सखी, कृषि सखी के रूप में ग्रामीण अंचल में काम कर रही है। वर्तमान ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर काम को इन्ही महिलाओं द्वारा किया जाता है, लेकिन इस काम के एवज में कम राशि मिल रही है। राशि कम मिलने के कारण आर्थिक नुकसान होता है। महिलाओं ने वेतन के संबंध में मांग किया है कि एफएलसीआरपी का वेतन 5 से 10 हजार रुपए, आरबीके का वेतन 2200 से 8 हजार रुपए, बैंक मित्र का वेतन 2500 से 8 हजार रुपए, सक्रिय महिला का वेतन 1500 से 5 हजार रुपए, कृषि व पशु सखी का वेतन 1500 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए।

महिलाओं ने बताया कि समय पर राशि का भुगतान उन्हें नहीं किया जा रहा है। इस कारण इन महिलाओं ने योजना के अंतर्गत सभी कैडर्स को हर माह 5 तारीख को राशि का भुगतान किए जाने की मांग की हैं। महिलाओं का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगी। इतना ही नहीं मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |