राजधानी में बीच सड़क पर खुलेआम बेचीं जा रही शराब, फ्लाई ओवर के नीचे टेंट लगाकर दिया जा रहा शराबियों को न्योता

भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से नई शराब नीति लागू होने के बाद अनोखे नजारे सामने आ रहे है। राजधानी भोपाल में टेंट लगाकर शराब बेचीं जा रही है। इसके साथ ही मंदिरो से चंद कदमो की दूरी पर शराब बेचीं जा रही है। इतना ही नहीं भोपाल से फ्लाई ओवर के नीचे तम्बू लगाकर अवैध रूप से शराब बेचने का मामला सामने आया है। शराब बेचने के यह नजारे हैरान करने वाला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहर में खुले आम सड़क किनारे टेंट लगाकर शराब बेचने वाली दुकानें पहले से ही थीं। जिसके बाद अब स्टेट बैंक चौराहा कोहेफिजा में कलेक्टोरेट के ग्रेट सेपरेटर के नीचे टेंट वाली तीसरी शराब दुकान भी खुल गई है। हैरान करने वाली बता यह है की इस दुकान के एक तरफ कोहेफिजा थाना है, और दूसरी तरफ लोकायुक्त प्रदेश मुख्यालय का कार्यालय है। लेकिन इसके बावजूद इस दूकान पर किसी की नजर नहीं पड़ी। वहीं नगर निगम ने भी इसे हटाने का प्रयास नहीं किया।

दरअसल, ये वही दुकानें हैं, जो धार्मिक स्थल से 100 मी. के दायरे में आने के कारण शिफ्ट की जानी है, लेकिन दुकान नहीं मिलने के कारण दुकानदार ग्रेड सेपरेटर के नीचे टेंट लगाकर शराब बेच रहा है। राजधानी भोपाल में टेंट लगाकर शराब बेचने का नजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |