प्रदेश सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, महापौर अध्यक्ष और पार्षदों के मानदेय में वृद्धि, खाते में बढ़कर आएंगे पैसे
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सरकार हर वर्ग को साधने में जुट गई है। जिसके चलते हर वर्ग को ध्यान में रखकर बड़ी राहत दी जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके मानदेय और वेतन में वृद्धि की है। जिसके बाद उन्हें दोगुना मानदेय का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रतिमाह 22,000 रूपए मानदेय के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही 5000 रूपए सत्कार भत्ते के रूप में उन्हें मिलेंगे। इसके लिए नगरीय विकास और आवास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना जारी
MP Mayors ka mandey badha: मध्यप्रदेश नगरीय विकास और आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश में 12 साल बाद महापौर अध्यक्ष और पार्षदों के मानदेय में वृद्धि की गई है। उनके मानदेय में दोगुनी वृद्धि के साथ ही अब महापौर को प्रति महीने 22,000 रुपए मानदेय के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। इतना ही नहीं महापौर को 5000 रूपए सत्कार भत्ता के रूप में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्षों को प्रति महीने वेतन के रूप में 18,000 रुपए प्राप्त होंगे जबकि सत्कार भत्ता के रूप में उन्हें 2,800 रुपए उपलब्ध कराया जाएगा। पार्षदों को मानदेय के रूप में 12,000 रूपए उपलब्ध कराए जाने हैं।
तैयार की गई नवीन व्यवस्था
MP Mayors ka mandey badha: इतना ही नहीं अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए नगर निगम में जनसंख्या के अनुसार वेतन भत्ते देने की व्यवस्था को समाप्त किया गया है। साथ में एक नवीन व्यवस्था तैयार की गई है। मनोनीत पार्षदों को भी मानदेय का लाभ दिया जाना है। वर्तमान में मेयर की सैलरी 11,000 रुपए थी। इसके साथ ही भत्ते भी उन्हें उपलब्ध कराए जाते थे। जबकि नगर निगम अध्यक्ष के वेतन 9000 रूपए थे। इसके अलावा नगर निगम के पार्षद को वेतन के रूप में 6000 रूपए उपलब्ध कराए जा रहे थे। उन्हें विभिन्न प्रकार के भत्तों का भी लाभ दिया जाता था।
नगर पालिका अध्यक्ष के वेतन में वृद्धि
MP Mayors ka mandey badha: नगर पालिका अध्यक्ष के वेतन 3000 रूपए थे जबकि उपाध्यक्ष के वेतन भी 2400 रुपए थे। पार्षदों को 1800 रुपए वेतन के रूप में उपलब्ध कराए जा रहे थे। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष को प्रति महीने 6000 पारिश्रमिक सहित 3600 रुपए सत्कार भत्ता के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। उपाध्यक्ष को प्रति महीने 4800 पारिश्रमिक सहित 1600 रुपए सत्कार भत्ता का लाभ दिया जाएगा। वही पार्षदों को प्रति महीने 3600 पारिश्रमिक के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।