आतंक का दूसरा नाम वन अतिक्रमणकारी, थाने से फिल्मी अंदाज में इनामी डकैत को छूड़ा ले गए बदमाश

 बुरहानपुर। जिले में आतंक का दूसरा नाम वन अतिक्रमणकारी हो गया है। बेखोफ 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने फिल्मी अंदाज में थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और गिरफ्तार 3 आरोपियों को छुड़ा कर लेकर चले गए है। इतना ही नहीं वाहनो में भी तोड़फोड़ की है, वहीं हमले में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया है।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर वनपरिक्षेत्र के जंगलों में वन कटाई के साथ जंगलों में कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है ना ही इनको पुलिस का और नाही इनको प्रशासन का ख़ौफ़ है। कल देर रात को करीब 50 से अधिक इन बेखोफ अतिक्रमणकारियों ने फिल्मी अंदाज में नेपानगर थाने में घुसकर हमला कर दिया। हमले में 4 पुलिस कर्मी घायल हुए है, वाहनो में भी तोड़फोड़ की गई है। अतिक्रमणकारी थाने में गिरफ्तार 32 हजार का इनामी डकैती का आरोपी हेमा मेघवाल, सहित अन्य दो साथियों को छुड़ा कर अपने साथ लेकर चले गए।

आपको बता दे कि कल पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी राहुल कुमार लोढा ने प्रेसवार्ता लेकर हेमा मेघवाल के गिरफ्तारी का खुलासा किया था। घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी राहुल कुमार लोढा ने नेपानगर थाने पहुंचकर मौका मुआयना किया है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बुरहानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |