बगैर छत के वेयरहाऊस में समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने वाली संस्था एवं वेयरहाउस को नोटिस मध्यप्रदेशशाजापुर By Shahzad Khan On Apr 6, 2023 314 शाजापुर, 06 अप्रैल 2023/जिले के अवन्तिपुर बड़ोदिया के सीताराम वेयरहाऊस एण्ड लाजिस्टिक में अधूरा निर्माण होते हुए बिना छत के समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी करने वाली संस्था एवं वेयर हाउस को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने दिए है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर के संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री कन्याल ने नोटिस देने एवं जांच कराने के निर्देश दिए थे। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रबंधक वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा की गई जांच के उपरान्त बताया गया है कि वेयर हाऊस की छत पर टीन शेड डालने का कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 314 Share