नई दिल्ली। आईपीएल 2023 में केएल राहुल का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने 4 वर्षों तक केएल राहुल को डेट करने के बाद इस वर्ष शादी कर ली है। कई बार सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल का समर्थन करते नजर आए हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने बेटे अहान और केएल राहुल में कोई अंतर या भेदभाव नहीं करते।
सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के बुरे प्रदर्शन पर चर्चा की है
हाल ही में, सुनील शेट्टी ने अपने दामाद के क्रिकेटिंग करियर के बुरे प्रदर्शन पर चर्चा की है। सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी कहते हैं, ‘हम असफलता के बारे में चर्चा नहीं करते क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वे लड़ाकू हैं। हम उन्हें प्यार देते हैं। हम अन्य चीजों पर बातें करते हैं और असफलता से ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं।’
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘केएल राहुल देश के लिए खेलता है’
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘मैं यह केएल राहुल को नहीं सीखाता कि क्रिकेट कैसे खेलते हैं। वह देश के लिए खेलता है। वह गली क्रिकेट या किसी के लिए नहीं खेल रहा तो किसी को कोई हक नहीं है कि उसे बताएं, ऐसे खेलो या वैसे खेलो। मुझे कहना होगा तो मैं गली क्रिकेट के बारे में बात करूंगा।’
सुनील छुट्टी ने आगे कहा, ‘एक यंग लड़का बुरे दौर से गुजर रहा है’
सुनील छुट्टी ने केएल राहुल के लिए आगे कहा, ‘मुझे लगता है एक यंग लड़का बुरे दौर से गुजर रहा है और वह वापस आने का प्रयास कर रहा है। हम उसका की कड़ी मेहनत देखते हैं और बात क्या करेगा, बल्ला ही बात करेगा बाकी तो बात करके फायदा ही नहीं है। यह कोई फिल्म तो है नहीं जहां पूरी टीम को खेलना है। उसे अकेले ही खेलना है।’
सुनील शेट्टी कई फिल्मों में नजर आनेवाले है
सुनील शेट्टी फिल्म अभिनेता है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। वहीं, केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है। वह कई मैचों में अच्छा नहीं खेल पाए है और टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है।