फिर शर्मसार हुई संस्कारधानी… 70 साल के बुजुर्ग ने 6 और 8 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मोहल्लेवालों ने देखा तो…

जबलपुर। नाबालिग मासूमों के साथ दुराचार जैसी घिनौनी करतूत से संस्कारधानी एक बार फिर शर्मशार हुई है। कुछ दिन पहले ही जिले के शहपुरा और तिलवारा थाना क्षेत्र में मासूमों के साथ दुष्कर्म मामले की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी की अब एक और नया मामला सामने आया है। मामले के सामने आते ही वहां हड़कंप मच गया।

दरअसल जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुराचार का घिनौना मामला सामने आया है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दो मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कटंगी थाना क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय गिरधारी साहू ने मोहल्ले में खेल रहीं 6 और 8 साल की दो मासूमों को बहला फुसलाकर पहले अपने पास बुलाया और फिर घर के अंदर ले जाकर उनके साथ गलत काम करने लगा।

 शक होने पर आसपास के लोंगो ने घर के अंदर घुस कर देखा तो आरोपी मासूमों के साथ दुराचार कर रहा था। मौके पर आरोपी को रंगे हाथों और इस घिनौनी हरकत से गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी। जिसके बाद लोगों ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी कटंगी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उस पर पॉस्को एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बच्चियों को इलाज के लिए जबलपुर के एल्गिन अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |