‘डर दिखाकर वोट पाना चाहती है कांग्रेस, ये कुटिल राजनीति है..’ पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर सीएम शिवराज ने किया जुबानी हमला
भोपाल। आज हर जगह हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस बीच मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच रोजा अफ्तार और हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में रोजा अफ्तार के दौरान एक बयान दिया था, इसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।
कमलनाथ के बयान पर सीएम शिवराज ने सवाल उठाया किया है कि कमलनाथ बताए आज मप्र में कहा दंगे हो रहे हैं? इसके आगे उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती के कार्यक्रम में जाते हैं और रोजा अफ्तार में करते समय दंगे- फसाद की बात की करते है। मैं कमलनाथ के बयान की निंदा करता हूं।
चुनाव को लेकर भी सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर वार किया। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस डर दिखा कर वोट पाना चाहती है। उन्होंने सवाल उठया कि क्या ये डर दिखाकर वोट पाना चाहते हैं? ये कमलनाथ की कुटिल राजनीति। ये कमलनाथ की बदनीयत है।