शर्मसार.. एक्सीडेंट में घायल युवक को भेजा अस्पताल, इधर मृत शवों पर गुजरती रही गाड़ियां, मूकदर्शक बनी देखती रही पुलिस

मुरैना। जिले के बानमौर थाना क्षेत्र में हुए भीषण बाइक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की पत्नी और बेटे की मौके पर हा मौत हो गई। बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज हेतु मुरैना अस्पताल भेजा गया, वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है।

बता दे कि बाइक पर सवार होकर युवक पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर से मुरैना आए हुए थे, रिश्तेदारी से वापस लौट कर ग्वालियर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक सवार पति पत्नी और बच्चे को कुचल दिया, जिसमें पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। रोड पर पड़ी लाशों को देखकर लोग जमा होने लगे, साथ ही पिता को संभालने लगे। सड़क पर पड़ी लाशों के कारण रोड पर लंबा जाम लग गया।

एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने घायल को तो अस्पताल रेफर करा दिया, लेकिन डेड बॉडी नेशनल हाईवे 44 पर पड़ी रही और गाड़ियां बॉडी के अवशेषों के ऊपर से निकल रही थी। इधर एकत्रित लोगों के साथ-साथ पुलिस भी मूकदर्शक बनी देखती रही। जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक जल्द चालू करवाने के लिए पुलिस ने बड़ी लापरवाही कर दी। रोड पर बॉडी के अवशेष तक नहीं हटाए, जिसके कारण एक भी भत्स मंजर रोड पर दिखा जिसके कारण लोगों के रोंगटे थर्रा उठे, क्योंकि सड़क पर बॉडी पर पड़े अवशेषों के ऊपर से वहां गुजर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद पत्नी व बच्ची को नूराबाद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |