बदमाशों के हौसले बुलंद.. मोमोज वाले को पीटने से रोका तो आरक्षक की ही कर दी धुनाई, कपड़े फाड़े फिर स्कॉर्पियों में डालकर….

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों कभी अपहरण करने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां जिले के सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक रामकुमार सिकरवार का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि यह आरक्षण वारंट तामील करने के लिए शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गया था।

दरअसल, आरक्षण रामकुमार सिकरवार वापस लौट रहा था तो सामने कुछ बदमाश एक मोमोज के ठेलेवाले की मारपीट कर रहे थे। उसके बाद ठेले पर आरक्षक उनके पास पहुंचा और मामला शांत कराने के लिए बोला। बस इतने में ही बदमाशों ने आरक्षक को पकड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गये। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो यह बदमाश आरक्षक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। दरअसल सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक रामकुमार सिकरवार वारंट तामील कराने के लिए न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गया था।

बताया जा रहा है कि जब आरक्षक रामकुमार सिकरवार वापस लौट रहा था तो एक मोमोज के ठेले पर कुछ युवक ठेले मालिक की मारपीट कर रहे थे। इसको देख कर आरक्षक वहां पहुंचा और बीच बचाव करने का प्रयास किया बस इतने में ही बदमाशों ने आरक्षक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद आरक्षक को बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर कहीं सुनसान जगह ले जा रहे थे लेकिन जब इस बात की सूचना पुलिस को लगी तो उसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बदमाशों की पीछे लगा दी। उसके बाद यह बदमाश आरक्षक और अपनी गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं।फिलहाल पुलिस की टीमें इन बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना हो गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |