मेले में आफत बनकर आई मटका कुल्फी, 40 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, 38 की हालत गंभीर

खरगोन। जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के राजपुरा और छटलगांव के बीच बुधवार को रेणुका माता मंदिर में रेणुका चौदस पर आयोजित हुए एक दिवदीय मेले में मटका कुल्फी खाने से करीब 40 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये। पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत के बाद ताबड़तोड़ नागझिरी, राजपुरा, छटलगांव, बडगांव, घट्टी और बलगांव के बच्चों सहित अन्य बीमार लोगों को देर रात को 108 एंबुलेंस और 100 डायल की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया, जहां सभी का ईलाज जारी है।

बता दें कि हर साल राजपुरा और छटलगांव के बीच स्थित अति प्राचीन रेणुका माता मंदिर में रेणुका चौदस पर बड़े पैमाने पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, जहां मेले में पहुंचे बच्चों सहित ग्रामीणों द्वारा वहां लगी कुल्फी की दुकान से दूध से बनी मटका कुल्फी खाई थी। जिसके बाद देर रात करीब 40 लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार हो गये, जिसमें 24 महिला-पुरुष सहित 16 बच्चे भी शामिल है, जिनमे से दो बच्चो को छोड़कर सभी मरीजों की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

देर रात एक बजे के बाद सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिह परिहार,मेनगांव टीआई दिनेश सिंह कुशवाह सहित प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित उल्टी दस्त के शिकार हुए मरीजों का कहना है की मेले में मटका कुल्फी खाने के बाद बच्चे सहित सभी लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |