MP board 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकते है परिणाम

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई है और अब छात्रों को परिणामों का इंतजार है। इधर, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का भी कार्य तेजी से चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह में कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि मंडल द्वारा अभी तक रिजल्ट की फाइनल डेट नहीं जारी की गई है

इस बार मिलेंगे बोनस अंक

MP Board 10th-12th Result: खास बात ये है कि इस बार माशिमं की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के भौतिकी विषय में 5 अंक, हिंदी में 1 अंक और 10वीं कक्षा के हिंदी विषय में 2 अंक बोनस मिलेंगे। ये बोनस अंक पाठ्यक्रम और ब्लू प्रिंट से बाहर से पूछे गए प्रश्नों पर दिए जाएंगे। बता दे कि 12वीं भौतिकी, हिंदी और 10वीं हिंदी में कुछ सवाल गलत पूछे गए तो कुछ पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए। वही इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को 20 से बढ़ा कर 25 किया गया है।

इस दिन जारी हो सकते है नतीजे

MP Board 10th-12th Result: साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन 29 अप्रैल को जारी हुआ था, ऐसे में संभावना है कि इस बार अप्रैल के आखिरी में या मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। तीनों स्ट्रीम कला, वाणिज्य और विज्ञान के लिए एक साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा। खबर है कि पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होगा और फिर 10वीं के नतीजे आएंगे। छात्र एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2022-23 ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और आवेदन संख्या के जरिए देख सकेंगे। हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
– यहां एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– एमपी बोर्ड क्लास का चुनाव करें।
– रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
– एमपी बोर्ड का रिजल्ट सामने होगा।
– रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर सकते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |