मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर द्वारा स्वच्छ मक्सी स्वच्छ भारत अभियान रैली आज

*शहजाद खान मक्सी-
नगर के उज्जैन रोड स्थित मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर द्वारा मक्सी नगर को स्वच्छ रखने के लिए एक “स्वच्छ मक्सी स्वच्छ भारत अभियान” रैली आज दिनांक 27 मार्च 2022 रविवार को आयोजित की जा रही है। रैली का मुख्य उद्देश्य नगर के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं नगर को स्वच्छ बनाए रखना है।
रैली विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली जाएगी । रैली के दौरान नगर के मुख्य स्थानों पर विधार्थियों द्वारा विभिन्न प्रस्तुति ( नुक्कड़ नाटक) के माध्यम से स्वच्छता के बारे में संदेश दिया जायेगा।
रैली नगर के विश्राम गृह से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होती हुई झंडा चौक पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देने के पश्चात रैली का समापन शासकीय कन्या शाला विद्यालय के पास किया जाएगा। रैली को संचालित मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर स्टाफ एवं समिति के सदस्यों द्वारा किया जायेगा। इस स्वच्छ अभियान का हिस्सा बनने एवं रैली को अपना सहयोग देने के लिए नगर के गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |