थाना महिदपुर रोड़ के चिन्हित एवं जघन्य सनसनीखेज हत्या के अपराध में 03 आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

🟠तर्कों और प्रस्तुत साक्ष्य से सहमत होकर पाया गया आरोपियों को दोष सिद्ध।
🟠माननीय न्यायलय द्वारा अजीवन कारावास के साथ साथ 10-10 हजार रूपये अर्थदंड से किया गया दंडित।

उज्जैन,,
पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा शहर/ देहात थाना क्षेत्र के जघन्य सनसनीखेज अपराधो में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अपराधो का शीघ्र निकाल करने हेतु निर्देशीत किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आर के राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महिदपुर रोड श्री हेमंत सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम द्वारा क्षेत्रांगत हुए जघन्य सनसनीखेज अपराध क्र. 153/2020 धारा 302,323,34 भा0द0वि0 मे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
इसी तारतम्य में श्री शाबीर अहमद अपर सत्र न्यायालय महिदपुर द्द्वारा तर्कों और प्रस्तुत साक्ष्य से सहमत होकर निर्णय दिनांक 03.04.2023 को तीन आरोपियों को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 10-10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा, एवं धारा 323,34 भादवि में 06- 06 माह का कारावास एवं 500-500 रूपये अर्थदंड की सजा से दण्डित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |