माह के प्रथम कार्य दिवस पर वंदे मातरम, जन-गण- मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन — बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

शाजापुर
—-
माह के प्रथम कार्य दिवस आज 04 अप्रैल 2023 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री दिनेश जैन की उपस्थिति में सभी शासकीय सेवकों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित भी किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

इस मौके पर कलेक्टर श्री जैन ने अब तक “बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ” में सम्मानित हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, नीमच जिले के कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित हुए हैं। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि शाजापुर में विभिन्न विभागों तथा अन्य क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले शासकीय सेवकों के उत्साहवर्धन के लिए “बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ” के रूप में चुनकर उन्हें सम्मानित करने की यह परम्परा शुरू की गई थी। इससे शासकीय सेवकों में उत्साह बना रहता है।
——
03 शासकीय सेवकों को सम्मानित किया
——
कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह मार्च 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 शासकीय सेवकों जिसमें जिला रोजगार कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री बद्रीलाल गुवाटिया, एआईडीएस श्रीमती जया पोरवाल एवं प्रभारी जीआरएस श्रीमती सपना जैन को सम्मानित किया गया।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |