मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के कार्य में लापरवाही बरतने एवं कार्य स्थल पर अनुपस्थित पर 2 ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित किया

देवास
—-
देवास 03 अप्रैल 2023/सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान ने
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के दौरान आयोजित शिविरों में अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर 2 ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशानुसार सोनकच्छ विकासखंड की ग्राम पंचायत पटाड़िया नजदीक के सचिव
रमेशचन्द्र मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि नहीं ली जा रही है एवं कार्यालय ग्राम पंचायत पटाड़िया नजदीक में लगातार अनुपस्थित रहते है, जिससे ग्राम पंचायत में संचालित योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्रदर्शित नहीं हो रही है। सचिव श्री मालवीय को पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था जिसका प्रतिउत्तर भी आज दिनांक तक अप्राप्त है तथा श्री मालवीय पिछले 15 दिवस से ग्राम पंचायत में अनुपस्थित है। श्री रमेशचन्द्र मालवीय सचिव ग्राम पंचायत के उक्त कृत्यों एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही व ग्राम पंचायत मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने व कार्यों में रूचि नहीं लेने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
इसी प्रकार विकासखंड कन्नौद की ग्राम पंचायत रतवाय सचिव श्री मेहबूब सिरवईया को मुख्यालय से अनुपस्थित पाये जाने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था लेकिन श्री मेहबूब सिरवईया द्वारा प्रतितत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। श्री महबूब सिरवईया को दिनांक 15 मार्च से 25 मार्च तक ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर लाडली बहना योजन के ई-केवाईसी कार्य कराना था परंतु श्री मेहबूब सिरवईया के ग्राम पंचायत में अनुपस्थित होने से आज दिनांक तक ई-केवाईसी का कार्य नहीं हो पाया है एवं श्री महबूब सिरवईया के द्वारा मोबाइल भी बंद रखा जा रहा है। ई-केवाईसी का कार्य नहीं होने के कारण लाडली बहना योजना का कार्य प्रभावित हो रहा है। श्री मेहबूब सिरवईया सचिव ग्राम पंचायत रतवाय के उक्त कृत्यों एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही व ग्राम पंचायत मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने व कार्यों में रूचि नहीं लेने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |