ईवीएम मशीनों का एसेप्टेंश टेस्ट प्रोसिजर कार्य को दूसरे दिन भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिखाया गया
शाजापुर
—-
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन के द्वारा दिये गए निर्देशानुसार 31 मार्च 2023 से प्रारम्भ नवीन एम-3 मॉडल की ईवीएम मशीनों के एसेप्टेंश टेस्ट प्रोसिजर कार्य को दूसरे दिन भी जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्थानीय ईवीएम वेयर हाउस पर दिखाया गया। इस अवसर पर राजनैतिक दल इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह (बंटी बना) एवं बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिला प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह चौखुटिया उपस्थित हुए। इस मौके पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री रविन्द्र कुमार वर्मा, बैंगलोर के बेल इंजीनियर श्री विकास जोशी, जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी भी मौजूद रहे।
आज ईवीएम मशीनों एसेप्टेंश टेस्ट प्रोसिजर कार्य में लगाये गए अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा कार्य किया गया। कार्य के लिए नियुक्त किये गए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सहायक नोडल श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर सहायक प्राध्यापक श्री मोहित सिंघल द्वारा उपयंत्रियो द्वारा किये गए कार्य का सतत पर्यवेक्षण किया गया। ईवीएम मशीनों के एसेप्टेंश टेस्ट प्रोसिजर कार्य पूर्ण होने तक चलता रहेगा, जिसकी सूचना निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले के सभी राजनैतिक दलों को पुनः प्रदान की गई है।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #collectorshajapur