मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन फार्म भरवाने के लिए पंचायत व वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित

शाजापुर
—-

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आवेदन फार्म भरवाने, ईकेवाईसी करने एवं बैंक अकाउंट डीबीटी इनेबल्ड करवाने के लिए पंचायत व वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी के तहत आज महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले द्वारा ज्यादा से ज्यादा लाड़ली बहनों को लाभ प्रदान किया जाए इसके लिए महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को एकत्रित कर लाभ प्रदान करने की करवाई भी की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने जिले की सभी महिलाओं से अनुरोध किया है कि जिनकी उम्र 23 से 60 वर्ष है, विवाहित हो व मध्य प्रदेश की निवासी हो संबंधित ग्राम पंचायत या संबंधित वार्ड में जाकर लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करें। उन्होंने बताया कि इसके किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है केवल समग्र आईडी, आधार व मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो। साथ ही उन्होंने बताया कि फार्म भरने से पहले ईकेवाईसी जरूर करवाएं ईकेवाईसी नजदीक के सीएससी सेंटर एम पी ऑनलाइन पर नि:शुल्क है।
#LadliBehnaYojanaMP #JansamparkMP #jansamparkshajapur
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |     UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त     |     दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार     |