प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi पहुचे भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan न विमानतल पर स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की। भोपाल हवाई अड्डा स्थित एयर कार्गो टर्मिनल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत किया। “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर गुर्जर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने भी उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेश के भाग्य के सूर्योदय के समान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधारे हैं। उनका आगमन मध्यप्रदेश के भाग्य के सूर्योदय के समान है। आज वे मध्यप्रदेश को भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात देने वाले है। इससे भोपाल से दिल्ली तक पहुँचने में अब और कम समय लगेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और सशक्त नए भारत के निर्माता हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर हम जो विकास के कार्य कर पा रहे हैं, उसमें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहता है। मध्यप्रदेश आगमन पर उनका हृदय से स्वागत अभिनंदन है।

लाल परेड ग्राउंड हेलीपेड पर मिनिस्टर-इन-वेटिंग श्री भूपेन्द्र सिंह ने की अगवानी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड हेलीपेड पहुँचने पर “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने आत्मीय स्वागत किया। संभागायुक्त भोपाल श्री माल सिंह भयड़िया, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री सचिन अतुलकर ने भी स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी हेलीपेड से संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शामिल होने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल के लिए रवाना हुए।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |