शाजापुर
—-
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन को आज सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समारोह पूर्वक विदाई दी गई। कलेक्टर श्री जैन द्वारा सेवानिवृत्त जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सुमन का शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया एवं पुष्प माला भी पहनाई गई। कलेक्टर द्वारा उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घ आयु जीवन की कामना की गई। कलेक्टर ने कहा कि श्री सुमन ने अपना बहुमूल्य समय शासकीय सेवा में प्रदान किया है। अब वे शासकीय दायित्वों से मुक्त होने के बाद अपने परिवार एवं समाज के लिए सहयोग दें और स्वतंत्र नागरिक का जीवन जिये एवं परिवार के साथ रिटायरमेंट के बाद का जीवन का आनंद लें। उन्होंने कहा कि जब कभी भी उन्हें जरूरत की आवश्यकता हो, तो वे अधिकारपूर्वक बताएं, उनका काम किया जायेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने भी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सुमन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, श्री सुमन के परिवार के सदस्यगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

#JansamparkMP #jansamparkshajapur Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :