जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने ग्रामों का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया,

शाजापुर, 31 मार्च 2023/ जिला पंचायत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष कुमार टैगोर द्वारा आज ग्राम पंचायत लाहोरी, देवला बिहार, बोलाई, जलोदा शा., दुधाना, डंगीचा, मो. बड़ोदिया एवं कुम्‍हारिया खास में सघन भ्रमण कर स्‍वच्‍छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनान्‍तर्गत ग्राम पंचायतों में किए जा रहे पंजीयन कार्यों का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान उनके द्वारा प्राप्‍त खामियों को तत्‍काल सुधार करने के लिए सम्‍बन्धित ग्राम पंचायतों के पंचायत समन्‍वयक अधिकारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया। ग्राम लाहोरी में प्‍लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए निर्मित बॉटलनुमा संग्रहण केन्‍द्र की प्रशंसा करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर द्वारा ग्राम में स्‍वच्‍छ भारत मिशन के घटकों की पूर्ति एवं साफ-सफाई के सम्‍बन्‍ध में जागरूकता के लिए शालाओं के बच्‍चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही ग्राम बोलाई में निर्माणाधीन कचरा संग्रहण केन्‍द्र का निरीक्षण कर तकनीकी स्‍वरूप के सम्‍बन्‍ध में मार्गदर्शन भी दिया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनान्‍तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा किये जा रहे ई-के.वाय.सी. पंजीयन एवं डीबीटी को सुचारू रूप से समय-सीमा में पूर्ण किये जाने के लिए बैंकों के ब्‍लॉक समन्‍वयक एवं अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया मुख्‍य कार्यपायन अधिकारी एवं शाजापुर, जिला समन्‍वयक, स्‍वच्‍छ भारत मिशन, सहा. परियोजना अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |