ईवीएम मशीनों का एसेप्टेंश टेस्ट प्रोसिजर कार्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिखाया

शाजापुर, 31 मार्च 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन की मौदूगी में आज नवीन एम-3 मॉडल की ईवीएम मशीनों के एसेप्टेंश टेस्ट प्रोसिजर कार्य जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्थानीय ईवीएम वेयर हाउस पर दिखाया गया। इस अवसर पर राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि श्री विजय जोशी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि श्री आशुतोष शर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री रविन्द्र कुमार वर्मा, बैंगलोर के बेल इंजीनियर श्री विकास जोशी, जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जैन ने ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण कर ईवीएम मशीनों को देखा एवं ईवीएम मशीनो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री तिवारी ने बताया कि बीयू मशीन 1350 एवं सीयू मशीन 1200 प्राप्त हुई है। इसके साथ ही कलेक्टर ने ईवीएम गोडाउन के स्ट्रांग रूप में मौजूद अन्य मतदान सामग्री को भी देखा।

कलेक्टर श्री जैन ने निर्वाचन एवं पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्था करने के संबंध में निर्देश भी दिये। इसके पूर्व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री रविन्द्र कुमार वर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि श्री विजय जोशी की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम 01,02 एवं 03 का ताला खोला गया। ईवीएम मशीनों के एसेप्टेंश टेस्ट प्रोसिजर कार्य पूर्ण होने तक सतत चलता रहेगा, जिसकी सूचना निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले के सभी राजनैतिक दलों को दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |