मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लिया प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन की तैयारियाँ चाक-चौबंद हैं। प्रदेश के नागरिक प्रधानमंत्री के आगमन से हर्षित हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रानी कमलापति स्टेशन पहुँच कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टी.वी. चेनल प्रतिनिधियों से कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधार रहे हैं। एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम तीनों सेनाओं की कमांडर कॉन्फ्रेंस है, जिसमें प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।

वंदे भारत ट्रेन बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को “वंदे भारत ट्रेन ” की बड़ी सौगात दी है। इसके लिए प्रधानमंत्री का हम हृदय से धन्यवाद करते हैं। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से दिल्ली तक चलेगी। लगभग 8 घंटे में यह सफर शताब्दी एक्सप्रेस के सफर से सवा घंटे कम अवधि में पूरा होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से रानी कमलापति स्टेशन तक सड़क मार्ग से आएंगे। प्रधानमंत्री स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से वंदे भारत ट्रेन को फ्लेग ऑफ करेंगे। प्रधानमंत्री से बच्चे भी ट्रेन के एक कोच में भेंट और चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शिवाजी नगर के 6 नंबर स्टॉप का अवलोकन कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के एक अप्रैल को भोपाल में हो रहे कार्यक्रम के यात्रा मार्ग पर की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि शिवाजी नगर क्षेत्र में मार्ग के एक तरफ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का अभिवादन कर स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तैयारियों के अवलोकन के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व विधायक श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री सुमित पचौरी और अन्य जन-प्रतिनिधि भी साथ थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |