देवास कोतवाली पहुचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मीडिया से कहा पुलिस भाजपा का हथियार बनकर काम कर रही है

देवास। कांग्रेस के आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे विकृत भी किया था। जिसके बाद भाजपा ने इस बात पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए एक भाजपा कार्यकर्ता शुभम जाधव ने कोतवाली थाने पर युकां जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ व विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जाधव की रिपोर्ट पर दोनों युकां नेताओं के खिलाफ धारा 505 (1) (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कुछ ही देर बाद पुलिस की टीम दोनों नेताओं के घर पहुंची और दोनों को उठा लाई। युवा नेताओं की गिरफ्तारी की खबर लगते ही पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित दर्जनों नेता कोतवाली थाने पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस पुलिस कार्यवाही का कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कराया और पुलिस से बहस भी हुई। इसी बीच पुलिस ने कागजी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनों युवा नेताओं को न्यायालय भेज दिया, जहां उन्हें कोतवाली पुलिस ने सीजेएम न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया, किंतु हड़ताल बंद होने की वजह से किसी भी वकील ने अपना वकालतनामा नहीं लगाया और ना ही उनका पक्ष रखा। लिहाजा दोनों नेताओं को ही अपनी जमानत अर्जी प्रस्तुत करना पड़ी, जिसे न्यायाधीश ने अस्वीकार करते हुए दोनों को जेल भेज दिया। उधर एडव्होकेट प्रवीण शर्मा का कहना है कि जिस धारा में दोनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, उसमें अधिकतम 3 वर्ष की सजा का प्रावधान है और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार दोनों को थाने से ही जमानत मिल जाना चाहिए थी, किंतु राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने दोनों को थाने से जमानत देने के बजाय न्यायालय में पेश किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |