Dewas जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं

देवास
———
जनसुनवाई में आए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
———–
देवास, 28 मार्च 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
घर में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाए
जनसुनवाई में श्रीमती शांतिबाई पति स्व. रमेशचंद्र मुक्ति मार्ग देवास ने बताया कि उनके घर में पड़ोस के कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ की। घर में तोड़-फोड़ करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने पुलिस विभाग को नियमानुसार एवं जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अवैध रूप से बनी नाली बंद करवाई जाए
जनसुनवाई में श्रीमती राजूबाई पति हुकम सिंह निवासी जयशिव कालोनी, रूपाली होटल के पीछे देवास ने बताया कि उनके मकान के निकट अवैध रूप से नाली बनी है, उसे बंद करवाया जाए। आवेदन पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर निगम देवास को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
सहकारी बैंक से जमा राशि दिलवाई जाए
जनसुनवाई में श्रीमती स्मिता अयाचित देवास ने बताया कि उन्होंने विक्रम सहकारी संस्था बैंक नयापुरा देवास में रुपए जमा करवाया थे। जिसकी राशि उन्हें प्रदान नहीं की जा रही है, उन्हें राशि प्रदान करवाई जाए। आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निराकरण के निर्देश दिए।
मैन रोड का पुन निर्माण करवाया जाए
जनसुनवाई में महाकाल कालोनी वार्ड क्रमांक-05 देवास के रहवासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र के मैन रोड खराब हो गई है, उक्त मैन रोड का पुन निर्माण करवाया जाए। आवेदन पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर निगम देवास को निराकरण के निर्देश दिए।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |