शाजापुर, 28 मार्च 2023/ आज सम्पन्न हुई समाधान ऑनलाईन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खरगोन, अशोक नगर, बालाघाट, भोपाल, नीमच, अलीराजपुर, इंदौर एवं बुरहानपुर के शिकायतकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निराकरण में विलंब करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। समाधान ऑनलाईन समीक्षा बैठक में शाजापुर में एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मीणा, श्रमपदाधिकारी श्री आरजी रजक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान भी उपस्थित थी।