मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कलेक्टर और अफसरों से की चर्चा कार्यों की जानकारी ली
शहज़ाद खान(शाजापुर) जल जीवन मिशन के अंतर्गत शाजापुर जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव सामान्य प्रशासन एव शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी ऑनलाइन जुड़े रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत शाजापुर जिले के गांव में योजना की स्थिति के बारे में जानकारी ली
कलेक्टर दिनेश जैन ने सीएम को बताया कि जल जीवन मिशन नल से जल योजना के अंतर्गत 238 गांवों तक योजना एकल समूह के रूप में चल रही है जो कि 88 गांव में पूर्ण हो चुकी है 153 गांव में योजना जुलाई तक पूर्ण हो जाएगी इसको लेकर हर सप्ताह समीक्षा की जा रही है रोड रेस्टोरेशन सहित सभी प्रकार के काम बेहतर तरीके से चल रहे हैं जिले की समूह जल योजनाएं कुंडालिया डैम चीलर नदी सहित विभिन्न नेम और नदियों की डीपीआर बनाने का काम भी चल रहा है।। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ संतोष टेगोर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री विजय सिंह चौहान सहित अक्सर मौजूद रहे
