शाजापुर जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर की लिफ्ट में फंस गए थे मरीज के परिजन, मच गई थी अफरा तफरी ,देखें खबर

घटना शाजापुर जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में सामने आई यहां पर लगी लिफ्ट मे सोमवार मंगलवार की दरमियान रात्रि में चलते चलते अचानक लिफ्ट बन्द हो गई।जिससे इसमे आने जाने वाले मरीज के परिजन जिनकी संख्या करीब पांच थी वो फंस गए। जो करीब डेढ घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे । फसे हुए लोग अंदर काफी घबरा रहे थे। जिन्हें बाहर के।लोगो ने हिम्मत दिलाई।
इस दौरान यहाँ मौजूद लोगों की भीड़ लग गई।
ट्रामा सेंटर के सुरक्षा गार्ड और इलेक्ट्रीशियन ही मेहनत करते दिखाई दिए ।

यहां पर लिफ्ट कई दिनों से बंद पड़ी थी जिसे चालू करने का काम सोमवार के दिन चल रहा था और चालू करने के बाद ही यह घटना सामने आई।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लिफ्ट कई दिनों से बंद थी जिसे तकनीकी टीम के द्वारा सोमवार के दिन सुधार करके चालू किया जा रहा था हमने पूर्ण रूप से से चालू नहीं की थी बावजूद इसके कुछ परिजन इसमें बैठकर ऊपर जाने का प्रयास करने लगे जिससे यह बीच में बंद हो गई वह लोग इसमें फंस गए थे हालांकि उन्हें तकनीकी टीम के द्वारा निकाल लिया गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |