Breking 28 मार्च से 31 मार्च तक उपार्जन कार्य स्थगित

शाजापुर, 27 मार्च 2023/ प्रदेश के अधिकांश जिलों में विगत सप्ताह गेहूं की खड़ी फसल पर असामयिक वर्षा के कारण गेहूं में नमी की मात्रा बढ़ जाने से उपार्जन केन्द्रों पर नमीयुक्त अमानक गेहूं विक्रय के लिए पहुंच रहा है। इस कारण भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं की उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी नहीं हो पा रही है।

इसे देखते हुए राज्य शासन द्वारा किसानों को अपनी गेहूं की फसल को सूखाकर निर्धारित नमी मात्रा अनुसार गेहूं विक्रय करने का अवसर प्रदान करने की दृष्टि से इन्दौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों में 28 मार्च से 31 मार्च तक गेहूं उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों द्वारा उक्त अवधि में गेहूं विक्रय हेतु बुकिंग किये गये स्लॉट को निरस्त कर दिया गया है। कृषक अपनी सुविधा अनुसार पुन: स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी पुलिस को एक ओर सफलता,20 घंटे के अंदर चोरी गई बोलेरो को जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार     |     बेलखाड़ू से पनागर मार्ग में बघोड़ा पुल से पलटी कार, परियट नदी में गिरी     |     दुकानें बंद हुईं तो कर्मचारी सामने बैठकर बेचने लगा शराब     |     बरगी के ट्रांसफार्मर कंपनी में लगी भीषण आग, बिजली हुई बंद     |     बस्तियों और खेत खलिहानों में तेंदुओं का आतंक, दहशत में गुजर रहीं रातें     |     पन्ना कलेक्टर ने बुंदेली में की अपील-एई 26 अप्रैल खां मतदान में बढ़चढ़ के भाग लओ है     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     जनसभा में बोले सीएम मोहन यादव, देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें