सुसाइड का लाइव वीडियो बनाकर दोस्त को भेजा:पत्नी के मायके जाने से नाराज था युवक

उज्जैन शहर के थाना चिमनगंज क्षेत्र अंतर्गत उंडासा में रहने वाले एक युवक ने ससुर द्वारा पत्नी को घर से ले जाने के कारण जहर खाकर जान दे दी ख़ास बात ये कि आत्महत्या करने का लाइव वीडियो बनाया और अपने दोस्त को सेंड कर दिया। जिसके बाद घटना का लाइव वीडियो वायरल हो गया। जिसमे युवक जहर की खाता हुआ दिखाई दे रहा है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के उंडासा गांव में रहने वाले रोहित पिता भादरसिंह 22 साल का गुरुवार रात को घर आए ससुराल वालों से झगड़ा हुआ था। ससुर राधेश्याम बेटी संजना को मायके लेकर जाने लगे, इस पर रोहित ने कहा कि मेरी पत्नी को लेकर जाओगे तो में जहर खा लूंगा लेकिन ससुराल वालों को लगा कि रोहित धमकी दे रहा है। पत्नी के जाने के बाद रोहित जहर लेकर आया और एक जगह बैठकर अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया, जिससे उसकी अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था और उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।मामले में एएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि वीडियो की जांच कर रहे है पत्नी, ससुर व युवक के घर वालो के बयान लिए जा रहे है दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।


ससुर ने चांटा मारा था तभी से परेशान था

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि रोहित की पत्नी ने होली वाले दिन अपने पिता को फोन लगाकर बताया था कि मेरी सास विवाद कर रही है आप लेने आ जाओ। जिस पर से संजना के पिता उसे लेने घर पहुंचे यहाँ ससुर और रोहित में कहासुनी हुई जिसमे विवाद बढ़ने पर ससुर राधेश्याम ने दामाद रोहित को थप्पड़ मार दिया और कहा था की अब कभी मेरी बेटी को लेने मत आना जिसके बाद राधेश्याम अपनी बेटी को साथ ले गया। घटना के बाद से ही रोहित गुमसुम रहने लगा और उसने 23 मार्च को उंडासा डेम के पास जहर खाकर जान दे दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |