उज्जैन पीएफ घोटाला : पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज और बाबू रिपुदमन से पूछताछ, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

उज्जैन। सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में हुए करोड़ों रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज और प्रहरी रिपुदमन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने दोनों की रिमांड मांगी है।

करीब 15 दिन तक चले लंबे घटनाक्रम के बाद शनिवार को पुलिस ने भैरवगढ़ जेल में हुए 15 करोड़ के गबन मामले में जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज और जेल प्रहरी रिपुदमन को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने रिपुदमन को शुक्रवार रात यूपी के वाराणसी और मिर्जापुर के बीच एक गांव से गिरफ्तार किया था।

दोनों से अलग-अलग भी हुई पूछताछ
दोपहर को पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की और शाम को दोनों का आमना- सामना कराया गया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी , सरकारी पैसे का गबन और सरकारी दस्तावेजों में हेर फेर करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पांच दिन की रिमांड मांगा
लंबी पूछताछ के बाद पूर्व जेल अधीक्षक और प्रहरी को पुलिस ने विनायक गुप्ता की कोर्ट में पेश कर 8 दिन का रिमांड मांगा है। कोर्ट में दोनों ने सरकारी वकील की मदद लेने से इंकार कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पूर्व पूर्व जेल अधीक्षक और प्रहरी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया, जबकि पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की 8 दिन की रिमांड मांगी थी ।सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि दोनों से अभी पूछताछ और रुपयों की जब्ती की जानी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |