मोना सुस्तानी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ बीजेपी में हुई शामिल, प्रीतम लोधी की हुई वापसी, बसपा की भी उम्मीदवार भाजपा में शामिल
चुनावी साल में मप्र कांग्रेस को रविवार को एक झटका लगा। दिग्विजय सिंह की करीबी मानी जाने वाली कांग्रेस नेत्री मोना सुस्तानी ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में जेपी नड्डा की मौजूदगी में सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। इसके साथ-साथ भाजपा से निष्काषित प्रीतम लोधी की भी पार्टी में वापसी हो गई। इसके अलावा ऊषा चौधरी बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं।

दो बार जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष सहित पिछले चुनाव में लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मोना सुस्तानी रही है। मोना सुस्तानी के।पति
उनके पति ललित सुस्तानी राजगढ़ के जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके ससुर गुलाबसिंह सुस्तानी राजगढ से दो बार विधायक व दिग्विजयसिंह सरकार में एमपी एग्रो के चेयरमैन भी रह चुके हैं।