कलेक्टर श्री गुप्ता ने गेहूं उपार्जन कार्य का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए


देवास जिले में 2 लाख 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी का लक्ष्य, जिले के 136 उपार्जन केंद्र पर गेहूं की खरीदी हुई शुरु

जिले में आज 25 मार्च से गेहूं चना एवं सरसों का उपार्जन कार्य प्रारंभ हुआ। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम सिया के अडानी लॉजिस्टिक सायलो केंद्र, आदिनाथ वेयरहाउस टोंकखुर्द तथा जयदेव वेयरहाउस कलमा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सायलो केंद्र पर आए किसानों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया मिठाई खिलाई एवं उपार्जन कार्य को मुहूर्त में प्रारंभ किया। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपार्जन केंद्र के अवलोकन के दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि उपार्जन केंद्रों पर आने वाले दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए इसका विशेष ध्यान रखें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों को परेशानी न आए, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में बारदान का स्टॉक रखने, साइन बोर्ड, बोरे सिलाई के लिए अतिरिक्त मशीन, वजन मशीन अन्य तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक ट्रॉली पर रेडियम वाले नंबर (स्टीकर) लगाये जाएं।
उपार्जन केंद्रों पर पानी, छाया की उचित व्यवस्था करें
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल, छाया, शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर जरूरत अनुसार हम्माल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही गेहूं की तुलाई हो इसके भंडारण की भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दें, जिससे अन्य परेशानियां न आने पाए। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने किसानों से चर्चा भी की।
उल्लेखनीय है कि आज 25 मार्च से जिले में गेहूं, चना एवं सरसों का उपार्जन कार्य प्रारंभ हुआ है। इसके लिए जिले में 136 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं तथा जिले में 2 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। देवास के निकट ग्राम सिया में अडानी लॉजेस्टिक सायलो केंद्र है, जिसकी क्षमता 50 हजार मीट्रिक टन हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि जिले के उपार्जन केंद्रों पर 500 से 1000 किसान आएंगे। जिनसे गेहूं खरीदा जाएगा। सायलो केंद्र पर दो स्व सहायता समूह की महिलाएं भी कार्य कर रही है। जिले में 11 स्व सहायता समूह की टीमें उपार्जन केंद्रों पर कार्य कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |