केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँचल कुंड धाम में पूजन किया

25मार्च,, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान तहसील हर्रई में श्री दादा धूनी वाले दरबार आँचल कुंड धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भुमकाओं और शिष्यों का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने भी आँचलकुण्ड धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिये मंगल कामना की। माँ नर्मदा के अनन्य पुजारी परिक्रमावासी एवं नागा साधुओं के गुरू श्री गौरी शंकर महाराज के शिष्य श्री केशवानन्द महाराज, हरिहर भोले भगवान साईंखेड़ा धाम के शिष्य श्री कंगालदास महाराज एवं शिष्य श्री रतनदास जी महाराज के समाधि-स्थल पर चादर चढ़ाई। उन्होंने इस पावन स्थल पर “भज लो दादा जी का नाम, भज लो हरिहर जी का नाम” का भी कीर्तन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर परिसर में विगत तीन पीढ़ियों से प्रज्ज्वलित धूनी में हवन किया। उन्होंने श्री रतनदास महाराज के ज्येष्ठ सुपुत्र श्री सुखरामदास महाराज से भेंट की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री का श्री सुखरामदास महाराज ने पारंपरिक रूप से तैयार छींद का मुकुट पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्री दादा धाम परिसर में उनके शिष्यों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार सभी इंतज़ाम किए जाएंगे। ग्राम आँचल कुण्ड में सिंचाई व्यवस्था के लिये टीम गठित कर सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट के अनुरूप बाँध बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या के निराकरण के लिए भी कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में मृदंग, बाजा, ढोल और शहनाई बजा कर स्वागत किया गया। गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |