लगभग 75–80 विद्यार्थीयो को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त करने हेतु छात्रों का किया मार्गदर्शन
उज्जैन,,
🟢 *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु की गई मीटिंग आयोजित*।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* द्वारा आज दिनांक 24.03.23 को पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लगभग 75–80 छात्र-छात्राओं की मीटिंग ली गई।
उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (द्वारा) प्रतियोगी परिक्षाओं में सफल होने के जरूरी दिशा निर्देश अध्यनरत छात्र-छात्राओं को दिये गए एवं प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कैसे करना है तथा सभी को एकाग्रचित्त पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से घबराना नहीं चाहिए। पूरे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें और परीक्षाओं का सामना करें। अगर आपने मेहनत की है तो कोई कारण नहीं है कि आप असफल होंगे। असफलताएं मिलें भी तो उससे निराश न हों। उससे सीख ले और आगे के लिए और कड़ी मेहनत करें।
इसी मौके पर विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) से किस प्रकार पढ़ाई करना चाहिए? कितनी पढ़ाई रोज करना चाहिए? परीक्षाओ में सफल होने के लिए क्या करना चाहिए? आदि प्रश्न पूछे गए, जिनका सकारात्मक व संतोष जनक जवाब उनके द्वारा दिया गया ,जिससे छात्रों में काफी हर्षोंउत्साह रहा।


