शाजापुर में राजपूत समाज की महत्वपूर्ण बेठक, कई सामाजिक मामलो पर निर्णय, हर गाँव से वरिष्ठ जन हुए शामिल

शाजापुर जिला मुख्यालय पर राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ इस महत्वपूर्ण बैठक में शाजापुर जिले की राजपूत सरदारों ने भाग लिया जिसमें हर गांव के प्रमुख राजपूत समाज के वरिष्ठ लोग यहां पर मौजूद रहे तो कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी ने समाज के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

यह आयोजन गुरुवार को ग्राम बरवाल स्थित समाज के छात्रावास में आयोजित किया गया। जिसमे अतिथि समाज के संरक्षक विजेंद्र सिंह सिसौदिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और गोहिल अस्पताल के संचालक वीरेंद्र सिंह गोहिल, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन बंटी बना, देवेंद्र सिंह सिसौदिया आदि मंचासीन थे। इस अवसर पर 10 मई को होने वाले समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समाज उत्थान को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर भी मंथन किया गया। समाज के वरिष्ठों ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से। फिजूलखर्ची को आसानी से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि शादियों में होने वाले अतिरिक्त एवं अनावश्यक खर्च से वर-वधु दोनों पक्षों पर आर्थिक भार पड़ता है। ऐसे में खर्चीली शादी में होने वाले धन की बर्बादी को रोकने और समाज को नई सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के दौरान तय किया गया कि समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 मई को बरवाल स्थित समाज के छात्रावास में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन गोपालसिंह राजपूत ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ समाजसेवी श्री वीरेंद्र सिंह गोहिल ने कहा कि समाज में बेहतर काम के लिए एकजुटता के साथ सभी को काम करना है और हम सबको मिलकर ऐसे काम करना है जिससे समाज का विकास हो समाज की उन्नति हो और समाज के युवा बेहतर दिशा में काम कर सके उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राजपूत समाज के लिए दिवंगत हुए वरिष्ठ जनों के द्वारा किए गए कार्यों का मंच से उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय मनोहर सिंह जी एव अन्य वरिष्ठ जनों के द्वारा समाज के लिए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए योगदान को सदियों तक याद किया जाएगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |