शाजापुर में राजपूत समाज की महत्वपूर्ण बेठक, कई सामाजिक मामलो पर निर्णय, हर गाँव से वरिष्ठ जन हुए शामिल

शाजापुर जिला मुख्यालय पर राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ इस महत्वपूर्ण बैठक में शाजापुर जिले की राजपूत सरदारों ने भाग लिया जिसमें हर गांव के प्रमुख राजपूत समाज के वरिष्ठ लोग यहां पर मौजूद रहे तो कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी ने समाज के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किये

यह आयोजन गुरुवार को ग्राम बरवाल स्थित समाज के छात्रावास में आयोजित किया गया। जिसमे अतिथि समाज के संरक्षक विजेंद्र सिंह सिसौदिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और गोहिल अस्पताल के संचालक वीरेंद्र सिंह गोहिल, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन बंटी बना, देवेंद्र सिंह सिसौदिया आदि मंचासीन थे। इस अवसर पर 10 मई को होने वाले समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समाज उत्थान को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर भी मंथन किया गया। समाज के वरिष्ठों ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से। फिजूलखर्ची को आसानी से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि शादियों में होने वाले अतिरिक्त एवं अनावश्यक खर्च से वर-वधु दोनों पक्षों पर आर्थिक भार पड़ता है। ऐसे में खर्चीली शादी में होने वाले धन की बर्बादी को रोकने और समाज को नई सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के दौरान तय किया गया कि समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 मई को बरवाल स्थित समाज के छात्रावास में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन गोपालसिंह राजपूत ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ समाजसेवी श्री वीरेंद्र सिंह गोहिल ने कहा कि समाज में बेहतर काम के लिए एकजुटता के साथ सभी को काम करना है और हम सबको मिलकर ऐसे काम करना है जिससे समाज का विकास हो समाज की उन्नति हो और समाज के युवा बेहतर दिशा में काम कर सके उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राजपूत समाज के लिए दिवंगत हुए वरिष्ठ जनों के द्वारा किए गए कार्यों का मंच से उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय मनोहर सिंह जी एव अन्य वरिष्ठ जनों के द्वारा समाज के लिए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए योगदान को सदियों तक याद किया जाएगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |