महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन, अखिल भारतीय मारवाड़ी महासम्मेलन की पदाधिकारी भी रही मौजूद

शाजापुर

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में आयुष विभाग म.प्र. शासन के निर्देशन में महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन राधा गार्डन ट्रैफिक पाइंट शाजापुर में किया गया। नवीन राठौर, विशेष अतिथि प्रभु सिहं राजपूत, महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, जिला आयुष अधिकारी डॉ दाताराम जयंत,प्रियंका खण्डेलवाल अखिल भारतीय मारवाड़ी महासम्मेलन मती सरिता माहेश्वरी, श्रीमती अंजू सिकरवार सहित लायंस क्लब की पदाधिकारीयो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।


शिविर की थीम `आयुषि स्वस्थ नारी सशक्त नारी’ थी। शिविर के माध्यम से गर्भिणी परिचर्या, गर्भावस्था में योगासन व उससे लाभ के बारे में बताया गया एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, महिलाओं से संबंधित रोग जैसे अत्यार्तव, अनार्तव, अनियमित आर्तव, कष्टार्तव आदि रोगों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गयी। शिविर में 438 रोगियों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर में आए रोगियों को आयुर्वेद दिनचर्या, पौषण आहार, आयुष विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर टैलीमैडीसिन एप आयुष क्योर डाउनलोड कराया गया। शिविर में डॉ रायसिंह, डॉ सीमा बड़िया, डॉ निकहत जाफरी, डॉ रागनी करजरे एवं श्री बी.एस.हनोतिया, श्री विनोद कारपेंटर, श्री विनोद गयंद, श्री रईस मन्सूरी, श्री रामबाबू सौलंकी, श्री अमर सिंह भिलाला, श्री दिनेश पंवार, श्री संजय आदि पैरामैडीकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#health #JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |