देवास जिले में मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में 24 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

शाजापुर
————–
जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि जिले के युवा मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का लाभ लेने के लिए पार्टल https://samast.mponline.gov.in पर 24 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें। जिले में अन्नदूत योजनांतर्गत 17 सेक्टर तहसील देवास में 06, सोनकच्छ में 02, बागली में 02, हाटपिपल्या में 02, कन्नौद में 03, खातेगांव में 02 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिले के पात्र हितग्राही अथवा इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 24 मार्च तक आवेदन कर योजना का लाभ उठाये।

जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही संबंधित सेक्टर की जनपद पंचायत का मूल निवासी हो। उम्र 18 से 45 वर्ष हो। शैक्षणिक योग्यता 8वी कक्षा उत्तीर्ण हो। परिवार की अधिकतम वार्षिक आय रूपये 12 लाख हो। हेवी मोटर व्हीकल संचालक हेतु स्थाई वैध लायसेंस धारक हो। आवेदक बैंक से ऋण प्राप्त करने हेतु पात्र हो, (डिफाल्टर न हो)। शासकीय सेवक और पेंशनर न हो (सेवानिवृत्त सैनिक को पात्रता)। आवेदक अन्य स्व-रोजगार योजना में लाभांवित न हो। अपराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि का न हो।

जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदाय केन्द्र से उचित मूल्य दुकान तक राशन सामग्री के परिवहन के लिए बेरोजगार युवको को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वाहन क्रय करने के लिए बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना अंतर्गत बैंक के माध्यम से अधिकतम रूपये 25 लाख की कीमत के वाहन उपलब्ध कराये जाएगें। हितग्राही को 7.5 मेट्रीक टन क्षमता का वाहन क्रय करना होगा। जिले में खाद्यान्न मात्रा एवं दूरी अनुसार न्यूनतम 51.54 से अधिकतम 64.32 रूपये प्रति क्विंटल परिवहन एवं हैण्डलिंग व्यय देय, अन्न योजना के खाद्यान्न शक्कर एवं नमक के परिवहन पर विभाग द्वारा निर्धारित परिवहन व्यय का भुगतान, सेक्टरवार परिवहन एवं हैण्डलिंग दरे पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। विभाग द्वारा सूचीबद्ध वाहनों में से हितग्राही द्वारा वाहन का चयन कर सकेगें। राशन सामग्री के परिवहन के लिए हितग्राही से 07 वर्ष के लिए अनुबंध किया जायेगा एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |