निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च अब तक 1 लाख 2 हजार से अधिक हुए आवेदन

भोपाल : बुधवार, मार्च 22, 2023,

शैक्षणिक-सत्र 2023-24 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम में गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित है।

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि 23 मार्च तक आरटीई/एज्‍युकेशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और त्रुटि सुधार के लिए विकल्प उपलब्ध रहेगा। उन्‍होंने बताया कि 22 मार्च की दोपहर तक करीब 1 लाख 2 हजार 25 आवेदन प्राप्‍त हो चुके हैं।

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से 25 मार्च तक मूल दस्‍तावेजों का जन शिक्षा केन्‍द्रों पर सत्‍यापन कराने को कहा है। जिन आवेदकों का सत्‍यापन पूर्ण होगा उन बच्‍चों को ही ऑनलाइन लॉटरी में शामिल किया जायेगा।

पारदर्शी रैंडम पद्धति से विद्यालय आवंटन हेतु 28 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी खोली जायेगी और आवेदकों को स्कूल का आवंटन किया जायेगा। चयनित आवेदकों को एस.एम.एस. से भी सूचित किया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि इस वर्ष प्रदेश के 27 हजार 314 निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के लिये लगभग 2 लाख 84 हजार सीट्स उपलब्‍ध हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |