मुख्यमंत्री श्री चौहान आज करेंगे प्रदेश की युवा नीति लांच यूथ महापंचायत में जुटेंगे युवा हितग्राही, यंग अचीवर्स, विद्यार्थी और यंग प्रोफेशनल्स युवाओं से जुड़ी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

भोपाल : बुधवार, मार्च 22, 2023,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार 23 मार्च को राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य की युवा नीति लांच करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान, शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर हो रही यूथ महापंचायत में प्रतिभागी युवाओं को संबोधित भी करेंगे। यूथ महापंचायत में प्रमुख रूप से कल्याणकारी योजनाओं के युवा हितग्राही, विभिन्न क्षेत्रों के यंग अचीवर्स, विद्यार्थी और यंग प्रोफेशनल्स शामिल होंगे। प्रदेश के 15 जिलों भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, गुना और अशोकनगर के युवा भी महापंचायत में सहभागी बनेंगे। सभी जिलों में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तैयारियों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समत्व भवन से 23 मार्च को हो रही यूथ महापंचायत की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह महापंचायत युवाओं के कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। युवा नीति का निर्माण युवाओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर किया गया है। वास्तव में ऐसी नीति की आवश्यकता थी जो युवाओं के हित में हो। साथ ही युवाओं की तरफ से प्रदेश के हित में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बनाया जा सके। इस नाते यूथ महापंचायत से प्रदेश के युवाओं के समागम और युवा पोर्टल की शुरूआत का कार्य हो रहा है। यही नहीं प्रदेश में एक सुविचारित युवा नीति भी आवश्यक थी, जो लागू होते ही युवाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त करे। एक निर्धारित समयावधि में युवा विभिन्न प्रकार से लाभान्वित हों और उनमें उत्साह का संचार हो। युवा नीति तैयार करने के लिए निरंतर आवश्यक प्रयास कर नीति के मसौदे को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यूथ महापंचायत में युवाओं के प्रेरक शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का पुण्य-स्मरण करते हुए आदरांजलि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यूथ महापंचायत की तैयारियों और कार्यक्रम के स्वरूप की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

इन विभागों की होगी अहम हिस्सेदारी

शासकीय विभागों के लाभार्थी युवा यूथ महापंचायत में वर्चुअल रूप से भी शामिल हो रहे हैं। प्रमुख विभागों में उच्च शिक्षा विभाग के सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अलावा तकनीकी शिक्षा एवं कौशल, जनजातीय कार्य, खेल और युवा कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय, पर्यावरण और ग्रामीण विकास विभाग सहित कृषि विज्ञान केंद्र आदि भी शामिल हैं। महापंचायत में एमएसएमई विभाग, नेहरू युवा केंद्र, सीएम यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम फैलो, सीएम यंग इंटर्नशिप प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम, अंकुर अभियान से संबंधित युवा, जन अभियान परिषद, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, लोक निर्माण और अन्य निर्माण एजेंसी के युवा प्रतिभागी प्रसारण केंद्रों पर मौजूद रह कर शामिल होंगे।

ऐसा होगा यूथ महापंचायत का स्वरूप

राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने जा रही यूथ महापंचायत के लिए युवाओं में काफी उत्साह है। महापंचायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन के साथ ही युवा पोर्टल का शुभारंभ होगा और राज्य युवा नीति लांच की जाएगी। इसके अलावा चयनित विभाग की योजनाओं का वर्चुअल रूप से युवा हितग्राहियों को लाभ वितरित किया जाएगा। कुछ युवा अचीवर्स अपनी सफलता की गाथा भी साझा करेंगे। युवा वर्ग के हित में संचालित योजनाओं पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ मंच पर जन-प्रतिनिधि, युवा पुरस्कार से पुरस्कृत युवा और अचीवर्स भी बैठेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |