मध्यप्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका: राज्यमंत्री के भाई राव यादवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस में शामिल, पिता 3 बार विधायक और मां रह चुकी हैं जिपं अध्यक्ष
अशोकनगर – गुना जिले के भाजपा के धाकड़ नेता 3 बार विधायक रहे स्व. राव देशराज यादव जी के पुत्र राव यादवेंद्र यादव जी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी, राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव जी के समक्ष हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता।
Live : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर मुंगावली के भाजपा नेता राव यादवेंद्र सिंह यादव अपने हज़ारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल। https://t.co/2F5tRqKOT0
— MP Congress (@INCMP) March 22, 2023
इस अवसर पर गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जयवर्द्धन सिंह व अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर मुंगावली के भाजपा नेता राव यादवेंद्र सिंह यादव अपने हज़ारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।
"जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" pic.twitter.com/4QlEWfctrc
— MP Congress (@INCMP) March 22, 2023

