शुजालपुर में 314 कन्याओं का सामुहिक विवाह संपन्न

शाजापुर

#मुख्यमंत्री_कन्या_विवाह_एवं_निकाह_योजना के तहत आज #शुजालपुर के कृषि उपज मण्डी प्रांगण में 314 कन्याओं का सामुहिक विवाह संपन्न हुआ। इनमें 17 कन्याओं का निकाह भी हुआ। वर-वधुओं को आशीर्वाद देने प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar सहित अन्य अतिथिगण भी उपस्थित थे।

वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि इनका दांपत्य जीवन सुखी एवं सफल रहे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने बेटियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रदेश की बेटियां अब माता-पिता के लिए बोझ नहीं है। सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण बेटियां अपनी शिक्षा निरंतर जारी रख सकती है, वही उसे एक मुश्त राशि भी दी जाती है। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। उन्होंने कहा‍ कि प्रदेश में अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त सीएम राईज विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें गरीबों के बच्चें भी शिक्षा प्राप्त करेंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीबों के बच्चों को उच्चस्तरीय गुणवत्तायुक्त शिक्षा देना है। आगे से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को 55 हजार रूपये की राशि सीधी बैंक खाते में दी जायेगी, जिससे कन्या इस राशि का इस्तेमाल कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने अपने बजट 2023 में 12वीं पास करने वाली बालिकाओं के लिए फ्री स्कूटी देने का ऐलान किया है। इस योजना का लाभ राज्य के 5000 विद्यालयों की बालिकाओं को दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उन्हीं बालिकाओं दिया जाएगा जो सर्वोच्च अंक से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, श्री अशोक नायक, श्री विजय सिंह बैस ने भी संबोधित करते हुए आज विवाह बंधन में बधें वर-वधुओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जनपद पंचायत शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती सीताबाई पाटोदिया, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, एसडीओपी शुजालपुर श्री डीआर माले, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस, जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री किशोरसिंह पाटीदार, श्री देवेन्द्र तिवारी, डॉ. विजय खिंची, श्रीमती मंजू मण्डलोई, श्री अभिषेक सक्सेना भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र यादव ने किया।
MP MyGov CM Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shujalpur #shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |