शुजालपुर में चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा पर आज बुधवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसकी आगवानी स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने की। मूहूर्त में सुबह 6:23 बजे भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर शुरू हुई इस प्रभात फेरी में शहर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
नव वर्ष पर में 7 दिन पूर्व से सिंधी समाज द्वारा नगर कीर्तन करते हुए निकाली जा रही प्रभात फेरी का दुर्गा मंदिर के सामने स्वागत करने के साथ ही भगवान झूलेलाल का पूजा अर्चन इंदर सिंह परमार मंत्री ने किया। इस प्रभात फेरी के साथी शहर के लोग व हिंदू संगठन के अनुयाई भक्ति गीतों पर पीले वस्त्र धारण किए हुए शहर के प्रमुख मार्गो से भगवा पताका लेकर निकले। लोगों ने जुलूस में शामिल होकर हिंदू नव वर्ष की बधाई दी। प्रभात फेरी का समापन श्री राम मंदिर परिसर मंडी में हुआ तथा यहां भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ ही खुशहाली व प्रदेश की समृद्धि की कामना की गई। रोकड़िया हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :