फोटो खिंचवाने के शौकीन युवक ने एसडीएम की कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा लिया । उज्जैन जिले के बड़नगर का मामला, अब होगी एफ आई आर

उज्जैन जिले के बड़नगर में एक युवक ने एसडीएम के कार्यालय में उनकी सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाया और फेसबुक स्टेटस पर डाल दिया। स्टेटस पर फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बड़नगर एसडीएम आकाशसिंह के कार्यालय के समीप लगे नायब तहसीलदार के कार्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है । कार्य करवाने वाले ठेकेदार के एक कर्मचारी ने इस दौरान एसडीएम कार्यालय में जाकर उनकी सीट पर बैठकर फोटो खिंचवा लिया। इसके बाद रविवार को युवक ने फेसबुक स्टेटस पर फोटो को शेयर कर दिया । स्टेटस पर फोटो आने के बाद अनेक लोगों ने एसडीएम की कुर्सी पर अनजान युवक को बैठे देखा । जानकारी मिलते ही एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी भी हैरान रह गए।फोटो में पीछे अनुविभागीय दंडाधिकारी लिखी बड़ी और समीप में एसडीएम की छोटी नेम प्लेट स्पष्ट दिखाई दे रही है।
जानकारी के बाद पता चला युवक का नाम सद्दाम पटेल निवासी गाराखेड़ी है। एसडीएम आकाशसिंह ने युवक पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी बड़नगर से कहा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |