उज्जैन पुलिस ने किया देश भक्ति जन सेवा के नारे को सार्थक थाना भाटपचलाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रूनीजा के असहाय बुजुर्ग की मदद कर पुलिस ने कायम की मिशाल

उज्जैन,
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा मीटिंग/बैठकों के दौरान समस्त पुलिस अधिकारिगण को हमेशा निर्देशित किया जाता है कि जिस प्रकार पुलिस का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम करना, अपराधियों का पता लगाकर उन्हें दंडित कराना है, ठीक उसी प्रकार आमजन की सहायता करना भी पुलिस का मुख्य कार्य है, इस ओर भी उज्जैन पुलिस का सकारात्मक पहल हमेशा बनी रहना चाहिए।
इसी क्रम में आज दिनांक 21.03.23 को आरक्षक सुंदरलाल भंवर को कुछ महिलाओं ने खेत में एक तड़पते हुए बुजुर्ग को बहुत देर से मदद की गुहार लगाने की सूचना दी, तब आरक्षक सुंदरलाल भंवर जन सेवा की मिसाल देते हुए खेत में तड़पते हुए बुजुर्ग व्यक्ति के पास पहुंचे और उन्हें पानी पिलाने के पश्चात बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी गोद में उठाकर उनके घर तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया।
पुलिस द्वारा की गई इस मानवीय सहायता के लिए ग्रामवासियों एवं आमजन की तरफ से प्रशंसा की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |