समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 24 मार्च तक शाजापुर By Shahzad Khan On Mar 22, 2023 397 शाजापुर, 21 मार्च 2023/ रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 28 फरवरी, 2023 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर बाद में 05 मार्च तक किया गया था। प्रदेश में माह मार्च में असामयिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए गेहूं उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान पंजीयन के लिए 22 मार्च से 24 मार्च 2023 तक पंजीयन पोर्टल खोला जा रहा है। गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन से शेष रहे किसान बंधु पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 397 Share