प्रेस क्लब नेे तीसरी बार दोहराया कीर्तिमान, इस बार 503 पार – प्रेस क्लब ने फिर तोड़ा अपना रिकार्ड, कलेक्टर ने प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्मानित

शाजापुर। शहीद दिवस पर रक्तदान की कलेक्टर दिनेश जैन की अपील को प्रेस क्लब ने तीसरे वर्ष फिर सार्थक किया। जिनकी टीम ने अध्यक्ष के नेतृत्व में अपने ही रिकार्ड को तोड़कर फिर कीर्तिमान रच दिया। लगातार तीन दिनों तक प्रेस क्लब की टीम ने शहरवासियों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया और जिला अस्पताल में तीन दिनों तक रक्तदान का सिलसिला जारी रहा, जिसमें आम और खास सभी ने एक मंच पर आकर जिला प्रशासन की अपील पर रक्तदान किया।
इस वर्ष कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा रक्तदान के लिए 22 स्थानों पर शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में सभी के लिए खास व्यवस्थाएं की गई थी। इसमें जिला अस्पताल में भी शिविर लगाया गया था। जिसकी कमान संभाली थी प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर पिछली बार अपने द्वारा बनाए गए 378 यूनिट रक्तदान के रिकार्ड को खुद ही तोड़कर 503 यूनिट रक्तदान का नया कीर्तिमान रच दिया। इससे अधिक रक्तदान आज तक किसी के द्वारा नहीं किया गया।
रक्तदान से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं: कलेक्टर
मंगलवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि जीवन अनमोल है। क्योंकि हर कोई अपने परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। ऐसे में रक्तदान से हम एक अनमोल जीवन की रक्षा कर सकते हैं। इसलिए जितना हो सके समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। विशेेष अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान को लेकर आज भी कई लोगों में कई भ्रांतियां है, बल्कि रक्तदान से ही हमारे शरीर को भी संबल मिलता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम को एसपी जगदीश डावर, जिला भाजपा अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा, पूर्व विधायक अरूण भीमावद, मोर्चा नगर अध्यक्ष नवीन राठौड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, आशीष नागर, एसडीएम नरेंद्र पांडे ने भी संबोधित किया। इस दौरान आरआई विक्रमसिंह भदौरिया, कंपनी कमांडर विक्रमसिंह मालवीय, ट्राफिक टीआई सत्येंद्रसिंह राजपूत, कोतवाली प्रभारी संतोष वाघेला सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी रक्तदान कर इस हवन में अपनी आहूति डाली। इस अवसर पर गोपाल राजपूत, प्रेस क्लब संरक्षक सुनील नाहर, संजय वर्मा, शिवपालसिंह चौहान, राजेश नागर, मनोज पुरोहित, मनोज नारेलिया, इमरान खरखरे, उपाध्यक्ष मंगल नाहर, प्रेस क्लब सचिव नीलेश वर्मा, सहसचिव गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र भावसार, प्रेस क्लब प्रवक्ता मनीष सोनी, प्रेस क्लब समन्वयक अजय गोस्वामी, पवन चौहान, सुमित भावसार, अजय शर्मा, विजय शर्मा, पीयूष भावसार, मोहित राठौर, शफीक खान, सुमित भावसार, गणेश गवली, महेश गवली आदि उपस्थित थे।
तीन दिनों तक चला अभियान
कलेक्टर दिनेश जैन ने 23 मार्च को जिले का नाम रक्तदान के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल करने के लक्ष्य को लेकर जिलेवासियों से अपील की थी। इसके लिए प्रेस क्लब द्वारा 20 मार्च से ही रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रक्तदान करवाना शुरू कर दिया गया था। परिणाम स्वरूप प्रेस क्लब द्वारा 503 यूनिट रक्तदान एकत्रित कर जिला अस्पताल में जमा करवाया गया। वहीं प्रेस क्लब द्वारा कलेक्टर श्री जैन की मंशानुसार लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा लोगों को प्रमाण-पत्र सहित कैप और अन्य सामग्री भी भेंट कर भी प्रोत्साहित किया गया। जिसके चलते मंगलवार को अभियान की शुरूआत में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान व उनकी टीम को कलेक्टर श्री जैन द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अपने ही रिकार्ड को तोड़कर नया कीतिमान रचने पर प्रेस क्लब का आभार भी व्यक्त किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |